सीतामढ़ी, मई 3 -- सीतामढ़ी। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और स्ट्रीट फूड कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। इसका सीधा असर अब आम लोगों की जेब पर भी पड़ना तय माना जा रहा है। सुबह की चाय से लेकर रात के डिनर तक, समोसा-कचौड़ी से लेकर मिठाई और कैटरिंग तक हर चीज महंगी होने के संकेत मिलने लगे हैं। शहर के बड़े होटल, छोटे रेस्टोरेंट, ढाबों और ठेला-खोमचा चलाने वाले दुकानदारों का कहना है कि गैस की कीमत बढ़ने से उनकी लागत अचानक बढ़ गई है। खानपान के कुल खर्च में औसतन 10 से 12 फीसदी हिस्सा एलपीजी पर ही जाता है। कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से मेन्यू के दाम बढ़ाना लगभग तय हो गया है। प्रारंभिक तौर पर 10 से 30 फीसदी तक कीमत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिशः 3281 रुपये पहुंचा कॉमर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.