विकासनगर, मई 4 -- देश में बढ़ती महंगाई और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को पछुवादून कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। विकासनगर से चकराता की ओर जा रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह भी जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होते ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आम आदमी पर आर्थिक बोझ डाला है। तिलक भवन से कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस निकालकर पहाड़ी गली चौक पर पहुंचे जहां केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, खासकर छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यह भी पढ़ें- कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने ...