बोकारो, अप्रैल 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। कॉमर्शियल गैस के अभाव में पेटरवार के कई होटल, रेस्टोरेंट और लाइन होटलों के संचालकों ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कोयला का उपयोग करना शुरू कर दिया है, जबकि कई होटल संचालक कॉमर्शियल गैस के अभाव में होटलों को बंद कर दिया है ,या बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। पेटरवार के होटल और रेस्टोरेंट अब पूरी तरह से कोयला पर आश्रित हो गई है। कॉमर्शियल गैस के बाद अगर कोयला मिलना बंद हुआ तो सारे होटल और रेस्टोरेंट बंद हो जाएंगे। होटल और रेस्टोरेंट बंद हो जाने के बाद वहां कार्य कर रहे होटल कर्मियों के समक्ष विकट स्थिति पैदा हो जाएगी और वे लोग बेरोजगार हो जाएंगे। पेटरवार के दर्जनों होटल कॉमर्शियल गैस के अभाव में साइकिल कोयला पर आश्रित हो गए है। होटलों में कोयला की मांग तेजी से बढ़ने के कारण आम लोगों को जलाने के लिए को...