सिमडेगा, अप्रैल 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों कॉमर्शियल गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। जिसका सीधा असर छोटे होटलों और ढाबों पर पड़ रहा है। गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण होटल संचालक मजबूरी में पुराने तरीके अपनाते हुए लकड़ी और चूल्हे पर खाना बनाने को विवश हैं। शहर और आसपास के इलाकों में कई होटलों में सुबह से ही लकड़ी की आग जलाकर खाना पकाया जा रहा है। इससे न सिर्फ समय ज्यादा लग रहा है बल्कि धुएं और गर्मी के कारण काम करना भी मुश्किल हो गया है। होटल संचालकों का कहना है कि गैस की कमी के कारण उनका खर्च भी बढ़ गया है और ग्राहकों को समय पर भोजन देना चुनौती बन गया है। एक होटल संचालको ने बताया कि कॉमर्शियल गैस की कमी के चलते उन्हें लकड़ी खरीदनी पड़ रही है। जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं ग्राहकों को ...