सराईकेला, अप्रैल 3 -- सरायकेला, संवाददाता । जिले में इन दिनों कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत ने छोटे और मझोले दुकानदारों की कमर तोड़ दी है। 1 अप्रैल 2026 से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 195 रुपये से 218 रुपये तक की भारी बढ़ोतरी की गई है। सरायकेला में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2000 रुपये के पार पहुंच गई है, लेकिन विडंबना यह है कि ऊंचे दाम देने को तैयार होने के बावजूद गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। झारखंड में कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति में लगभग 80% तक की कटौती देखी जा रही है, जिससे बुकिंग के कई दिनों बाद भी रिफिल नहीं मिल पा रही है। एजेंसियों और गोदामों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कमी का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर कालाबाजारी भी हो रही है। गैस न मिलने के कारण कई होटल संचालक पुराने मोबिल, कोयले या लकड़ी का...