रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, संवाददाता। एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमा शंकर प्रसाद ने एचईसी प्रबंधन, विशेषकर निदेशक (कार्मिक) की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एचईसी की बहुमूल्य जमीन पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और मॉल विकसित करने की पहल खास लोगों को लाभ पहुंचाने की नीयत से की जा रही है, जिसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की आशंका है। रमा शंकर प्रसाद ने कहा कि पूर्व में एचईसी की जमीन औने-पौने दाम पर झारखंड सरकार को दी गई थी, जिससे कंपनी को 746 करोड़ रुपये मिले। यदि इस राशि का सही उपयोग होता, तो एचईसी का पुनरुद्धार संभव था। लेकिन, तत्कालीन सीएमडी द्वारा यह राशि अन्य मदों में खर्च कर दी गई। महामंत्री ने कहा कि एचईसी प्रबंधन का दायित्व वर्क ऑर्डर लाना और उत्पादन बढ़ाना है, न कि मॉल निर्माण की योजनाएं बनाना है। उन्होंने मांग की...