कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर (केसीसीसी एकेडमी) ने कॉर्मिशियल एकेडमी को 90 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ केसीसीसी एकेडमी ने फाइनल में प्रवेश किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर हुए पहले सेमीफाइनल मैच में केसीसीसी एकेडमी ने 25 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाए। टीम की ओर से इमरान खान ने नाबाद 58 रन, गौरांग सिंह ने 45 रन, कृष्णा यादव ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रतीक, दक्षशेष सिंह, कार्तिकेय जूनियर को एक-एक सफलता मिली। जवाब में कॉमर्शियल एकेडमी की पूरी टीम 18.4 ओवर में 74 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सृजन पटेल ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में सिद्धांत बाजपेयी ने चार व कृष्णा यादव ने दो विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्...