कॉमनवेल्थ फार्मासिस्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने प्रो आरएन गुप्ता
रांची, नवम्बर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के प्राध्यापक व भारतीय फार्मास्युटिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो आरएन गुप्ता को कॉमनवेल्थ फार्मासिस्ट्स एसोसिएशन का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनका कार्यकाल नवंबर 2026 से अक्तूबर 2028 तक दो वर्षों का होगा। उनका निर्वाचन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फार्मेसी के क्षेत्र में भारत की उपस्थिति को मजबूती देनेवाली उपलब्धि माना जा रहा है। प्रो गुप्ता को फार्मास्युटिकल उद्योग, अनुसंधान और शिक्षण के क्षेत्र में लगभग पांच दशकों का अनुभव है। प्रो गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर 12 प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.