नई दिल्ली, जुलाई 29 -- स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 जारी है। पिछले छह दिनों में 22 देशों के हाथ मेडल लगे हैं। बुधवार को खेलों का सातवां दिन है। भारत ने अब तक 12 मेडल अपने नाम किए हैं, जिसमें दो गोल्ड, सात सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज हैं। भारत पदल तालिका में फिलहाल नौवें स्थान पर है। धावक गुलवीर सिंह ने भारत को 12वां मेडल दिलाया। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गुलवीर ने मंगलवार को पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर जीतकर इतिहास रचा। वह इस स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। अंतिम चरण में उन्होंने जबरदस्त तेजी दिखाई और 27 मिनट 49.78 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।भारत ने वेटलिफ्टिंग में जीते इतने मेडल भारत ने आठ मेडल वेटलिफ्टिंग में हासिल किए हैं। पैरा वेटलिफ्टर झंडू कुमा...