गढ़वा, मई 19 -- गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के तहत हर बार की तरह कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम में गढ़वा और डंडा प्रखंड क्षेत्र के चौकीदार-दफादार (ग्रामीण प्रहरियों) को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव स्तर की कानून-व्यवस्था, सामाजिक समन्वय, सूचना तंत्र की मजबूती, अफवाह नियंत्रण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उभर रही समस्याओं को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे प्रहरियों के अनुभवों, समस्याओं एवं सुझावों को सुनना है। एसडीएम ने कहा कि चौकीदार गांव स्तर पर प्रशासन की आंख और कान की भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने तथा किसी ...