गढ़वा, जून 7 -- गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के तहत गढ़वा शहर और मेराल क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संगठनों और गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। विशेष संवाद कार्यक्रम में गढ़वा शहर के ऐसे पंजीकृत एवं गैर-पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) आमंत्रित हैं, जो पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नदी संरक्षण, वृक्षारोपण, सामुदायिक विकास, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा तथा अन्य जनहितकारी गतिविधियों में रुचि रखते हैं अथवा सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों में लगे संगठनों के पास जमीनी अनुभव एवं नवाचारपूर्ण सुझाव होते हैं, जिनका उपयोग जनहित के कार्यों ...