गढ़वा, अप्रैल 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के अंतर्गत बुधवार को एक संवेदनशील पहल की गई है। विभिन्न आपदाओं जैसे प्राकृतिक आपदा, सर्पदंश, सड़क दुर्घटना (हिट एंड रन), रेल दुर्घटना, पानी में डूबने से मृत्यु एवं आगजनी जैसी अनहोनी में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों के सदस्यों को कॉफी पर आमंत्रित किया जा रहा है। इस विशेष संवाद के दौरान आमंत्रित प्रतिनिधियों के माध्यम से उन परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। साथ ही, प्रशासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता, मुआवजा, पुनर्वास एवं अन्य प्रावधानों के बारे में न केवल बताया जाएगा बल्कि उन्हें अब तक मिली सहायता की स्थिति की जानकारी ली जायेगी और उन्हें क्या अग्रेतर सहयोग दिया जा सकता है इसकी भी समीक्षा की जाएगी। एसडीएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.