गढ़वा, अप्रैल 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के तहत इस सप्ताह असंगठित क्षेत्र के कामगारों, विशेषकर दिहाड़ी मजदूरों को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कॉफी विद एसडीएम में असंगठित मजदूर होंगे आमंत्रित मेहमानकार्यक्रम का उद्देश्य एसडीएम ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक लगभग प्रतिदिन सुबह से शाम तक कठिन परिश्रम में लगे रहते हैं। ऐसे में कई बार वे अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक या सामूहिक समस्याओं को प्रशासन तक नहीं पहुंचा पाते। इतना ही नहीं कई बार वे लोग अधिकारियों के सामने जाने से हिचकते भी हैं। इस कॉफी संवाद पर उन्हें सादर आमंत्रित करने का उद्देश्य उन्हें एक सहज और अनौपचारिक मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे ह खुलकर अपनी समस्य...