नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड और उसके कई अधिकारियों पर वित्तीय विवरण तैयार करते समय ज़रूरी वित्तीय लेखाजोखा (अकाउंटिंग) और खुलासा ज़रूरतों का अनुपालन न करने के लिए कुल 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अपने आदेश में, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पाया कि कंपनी ने अपने एकल और एकीकृत वित्तीय विवरण, साथ ही तिमाही वित्तीय परिणाम तैयार करने और पेश करने में भारतीय वित्तीय लेखाजोखा मानकों का पालन नहीं किया। नियामक ने यह भी पाया कि कंपनी ने कंपनी कानून, 2013 के तहत तय वित्तीय लेखाजोखा मानकों से अलग होने के कारणों का खुलासा नहीं किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...