नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- पर्यावरण मंत्री ने कहा- जलवायु खतरों से निपटने का दृष्टिकोण रखेगा भारत नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत जलवायु वार्ता (कॉप-31) में जलवायु खतरों से निपटने के लिए समाधानों पर आधारित अपने दृष्टिकोण को रखेगा। वार्ता के दौरान राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

कॉप-31 में भारत की प्राथमिकताएं तुर्किये में 9 से 20 नवंबर के दौरान कॉप-31 सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भारत की प्राथमिकताओं पर बात करते हुए भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि भारत हिमालय क्षेत्रों के गर्म होने के मुद्दे पर नेपाल समेत अन्य देशों की आवाज को बुलंद करेगा। नेपाल और भूटान ने हिमालय के गर्म होने के मुद्दे को कॉप-31 में उठाने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जलवायु सम...