रामपुर, अप्रैल 24 -- चंड़ीगढ़ की एक कंपनी के नकली उत्पाद बेचने के मामले में एक दुकानदार फंस गया है। कंपनी के जांच अधिकारी ने जब दुकान में दबिश दी तो कॉपी राइट कर सभी उत्पाद नकली बेचने का मामला पकड़ में आ गया। इसके बाद उन्होंने पूरा सामान जब्त कर लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उनकी तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चंडीगढ़ में स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क के नाम से एक कंपनी है। यह कंपनी विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार करती है। यहां पर शिवम गुप्ता जांच अधिकारी के पद पर तैनात है। शिवम गुप्ता के अनुसार कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि रामपुर में एक दुकानदार कॉपीराइट कर कंपनी के नकली उत्पादों की बिक्री कर रहा है। यह भी पढ़ें- नामी ब्रांडों के नाम पर फर्जीवाड़ा; हार्पिक, कॉलिन और वीट की नकली खेप जब्त; 6 लोगों पर...