नोएडा, मई 7 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। एकेटीयू के शैक्षिक सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर की लिखित परीक्षा के दौरान छात्र अपनी उत्तर-पुस्तिका में निर्धारित स्थान (कवर पेज) के अतिरिक्त उत्तर-पुस्तिकओं के अंदर के पेज और प्रश्न के उत्तर में भी मोबाइल नंबर, फोन नंबर, अनुक्रमांक पता या किसी तरह का विशेष चिह्न -पहचान अंकित नहीं कर सकते हैं। कॉपी में किसी तरह का विशेष चिह्न -पहचान अंकित की तो परीक्षक से संपर्क करना माना जाएगा। अगर कोई छात्र ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...