कॉपी प्लांट में मजदूर की तबियत बिगड़ी, मौत
अलीगढ़, जून 29 -- अतरौली। अतरौली क्षेत्र में स्थित एक निजी कॉफी प्लांट में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। शनिवार शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान एटा के सकतपुर, थाना मलावन निवासी अनुज कुमार पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई है। घटना शनिवार, 27 जून की शाम करीब 6 बजे की है। अनुज कुमार ड्यूटी खत्म कर रहे थे तभी उन्हें अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े। सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला अचानक तबीयत बिगड़ने का लग रहा है। अनुज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.