कानपुर, अप्रैल 22 -- यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई से सम्बंधित पब्लिक स्कूल अभिभावक से किताब-कॉपी, स्टेशनरी, शूज, यूनिफॉर्म, स्वेटर, ब्लेजर आदि स्कूल में स्टॉल लगाकर या तय दुकान से खरीदने को बाध्य करते हैं। इसके साथ ही 10 गुना महंगी किताबें बेची जा रही हैं। इस शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिक निर्मल त्रिपाठी ने आईजीआरएस में शिकायत दर्ज कराई थी। किसी स्कूल का नाम तो नहीं लिया गया था लेकिन विभिन्न बोर्ड के स्कूलों पर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने जिलाधिकारी को इसके समाधान के बारे में जानकारी देते हुए जवाब दाखिल किया है। निर्मल त्रिपाठी के आरोपों पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कई शासनादेश...