मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 12वी बोर्ड की कॉपियों की ऑनलाइन मार्किंग स्कीम को लेकर शिक्षकों का नाम मांगा गया है। पहलीबार सीबीएसई ऑनलाइन मार्किंग स्कीम शुरू कर रहा है। ऑनलाइन कॉपी जांचने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी सीबीएसई स्कूलों से 11वीं और 12वीं के विषयवार शिक्षकों का नाम और मोबाइल नंबर मांगा गया है। इसी नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसके माध्यम से केन्द्र पर कॉपियां खुलेंगी और इसे जांचा जा सकेगा। कॉपी किस तरह जांचनी है, उसकी प्रक्रिया क्या होगी, इन सभी चीजों को लेकर इसी सप्ताह शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। बोर्ड ने निर्देश दिया है इसमें कोताही बरतने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। नाम, विषय के साथ अनुभव का भी स्कूल देंगे रिकार्ड कक्षा 11वीं और 12वीं के सभी शिक्षकों को समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा...