नई दिल्ली, जून 16 -- कॉपर की बोतल से पानी पीना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों में तांबे की बोतल से पानी पीने के अनेकों फायदे हैं। तांबे में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिनकी वजह से हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणुओं खत्म हो जाते हैं और पानी पीने योग्य और शुद्ध हो जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। बहुत से लोग कॉपर की बोतल में पानी पीते हैं लेकिन साथ में कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से फायदा नहीं बल्कि गट हेल्थ को नुकसान हो सकता है। गट हेल्थ एक्सपर्ट रिचा दोषी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह कॉपर बोतल के साथ की जाने वाली गलतियों के बारे में बता रही है। आप भी जानिए क्या हैं वह 3 गलतियां। यह भी पढ़ें- एसी की ठं...