नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मेट्रो कॉरिडोर पर कॉपर केबल की लगातार हो रही चोरी से परेशान दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बड़ा फैसला लिया है। जिन इलाकों में केबल चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं, वहां 175 किलोमीटर कॉपर केबल हटाकर एल्युमीनियम केबल लगाए जाएंगे। 33 केवी क्षमता वाले इन केबलों को बदलने पर 32.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीएमआरसी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और आवंटन के बाद करीब डेढ़ साल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कॉपर महंगा होने के कारण चोरों के निशाने पर रहता है। बीते एक साल में केबल चोरी की 80 से अधिक घटनाएं दर्ज हुईं। जून 2024 से मई 2025 के बीच 89 मामले सामने आए, जिनमें 32 सिग्नल, 35 ट्रैक्शन और 22 इलेक्ट्रिकल केबल चोरी शामिल हैं। रफ्तार पर सीधा असर सिग्नल केबल कटते ही ट्रेनों की रफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.