हापुड़, अप्रैल 7 -- भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को विकास भवन में एआर कॉपरेटिव से मिला। उन्होंने किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड(केसीसी) के ब्याज दर अलग-अलग जनपदों में अलग-अलग होने का आरोप लगाया। साथ ही निस्तारण को लेकर संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक मेरठ के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि किसानों को लाभ देने के लिए कॉपरेटिव सोसायटी किसानों को लोन देती है, इस लोन पर किसानों से पहले तीन फीसदी ब्याज लिया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह किसानों का ब्याज तीन फीसदी किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद मुजफ्फनगर में यह नियम तीन फीसदी ही हो गया है। जब यह एक प्रदेश के जनपद है तो इनमें अलग-अलग ब्याज किसानों के साथ धोखा है। इस मौके पर राधेलाल त्यागी, म...