प्रयागराज, फरवरी 1 -- आरटीई के तहत निजी और कॉन्वेंट स्कूलों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहले चरण के ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी है और लाटरी 18 फरवरी को निकाली जाएगी। नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु तीन वर्ष या अधिक लेकिन चार साल से कम, एलकेजी में चार वर्ष या अधिक लेकिन पांच साल से कम, यूकेजी में पांच वर्ष या अधिक लेकिन छह साल से कम जबकि कक्षा एक में छह वर्ष या अधिक लेकिन सात साल से कम होनी चाहिए। आयु की गणना शैक्षिक सत्र प्रारम्भ होने की तारीख एक अप्रैल को की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने साफ किया है कि ऑनलाइन आवेदन में अभिभावक (माता अथवा पिता) को अपना आधार कार्ड का नम्बर अंकित करना अनिवार्य है। वित्तीय सहायता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.