नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- दीपक आहूजा, गुरुग्राम गुरुग्राम में एक पीजी की आड़ में चलाए जा रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है। गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार रात सेक्टर-38 (गांव झाड़सा) के एक पीजी में छापा मारकर सेक्स रैकेट के सरगना और कई विदेशियों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान पुलिस को मौके से भारी संख्या में कॉन्डम के पैकेट, शराब की बोतलें भी मिलीं हैं। यह छापेमारी गुरुग्राम पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग की संयुक्त टीम ने की। बता दें कि, 18 सितंबर को गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-90 स्थित सफायर मॉल के 18 स्पा सेंटरों में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पुलिस ने वहां से एक युवती को पकड़ा था, जिसने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि जब वह नाबालिग थी तब उसे जबरन सेक्टर...