वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। बिहार के पश्चिमी चंपारण के के वाल्मीकिनगर में आयोजित 'अहिंसा कॉरिडोर कॉन्क्लेव' में वाराणसी टूरिस्ट गिल्ड (वीटीजी) के सदस्यों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में रामायण सर्किट, बौद्ध विरासत, गांधीवादी विचारधारा तथा वन्य जीव अभयारण्यों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर प्रभावी रूप से स्थापित करने के लिए मंथन किया गया। संस्था के सचिव सौरभ पांडेय और ट्रेजरार रंजीत श्रीवास्तव बताया कि कॉन्क्लेव में अहिंसा, आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक विरासत एवं इको-टूरिज्म को एक साझा मंच प्रदान करते हुए इस महत्वपूर्ण पर्यटन कॉरिडोर के विकास एवं प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...