बगहा, जुलाई 9 -- बेतिया। नई दिल्ली में 11 जुलाई को आयोजित होने वाले पीएमएफएमई कॉन्क्लेव में राज्य का प्रतिनिधित्व बगहा निवासी युवा उद्यमी दीपक चौधरी करेंगे। इससे जिले वासियों में हर्ष का माहौल है।

कार्यक्रम का आमंत्रण भारत सरकार के फूड प्रोसेसिंग विभाग के डायरेक्टर ने पत्र भेज कर दीपक को नई दिल्ली इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज ने बताया कि पीएमएफएमई योजना के तहत दीपक को 2 लाख का ऋण प्रदान किया गया था।

उत्पादन की सफलता उन्होंने मक्का से चिप्स तैयार कर जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट के क्षेत्र में अद्भुत सफलता अर्जित की है। उनका उत्पाद जिले और जिले से बाहर यूपी और नेपाल तक पहुंच रहा है। उन्होंने अपने इस औद्योगिक यूनिट पर कई लोगों को बेहतर रोजगार का अवसर भ...