अयोध्या, अप्रैल 14 -- भदरसा संवाददाता। भरतकुण्ड में आयोजित दो दिवसीय भरतकुंड पर्यटन कॉन्क्लेव में भक्ति, संस्कृति और उत्सव का संगम दिखाई दिया। कॉन्क्लेव के दौरान भगवान राम एवं महात्मा भरत का जन्मोत्सव मनाया गया। सतुवा संक्रांति के पर्व पर पारंपरिक सतुवा भोज का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सौजन्य से हुई, जिसमें अम्बरीष चन्द्र पाण्डेय की टीम द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भजन प्रस्तुत किया। पूनम वर्मा ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। लोक कलाकार प्रकृति यादव ने बधाई गीत और भगवान के जन्म से संबंधित गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिले की अनेक विभूतियों को श्रीभरत सेवा शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कमल...