नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- साड़ी भारतीय संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। बीते कुछ सालों में साड़ी के फैशन में काफी बदलाव आया है। आजकल महिलाएं पारंपरिक साड़ी को मॉर्डन टच के साथ पहनना पसंद करती हैं। आजकल के ट्रेंड में ऐसी साड़ियां हैं जिन्हें लेगिंग्स या ट्राउजर के साथ पहना जाता है, ये आरामदायक होती हैं और कूल लुक भी देती हैं। इसके अलावा साड़ी को बेल्ट के साथ भी स्टाइल किया जाता है। साड़ी पहनने के बाद कमर पर लेदर या एम्ब्रॉयडरी वाली बेल्ट साड़ी संभालने में खूब मदद करती है और इसे पहनकर मॉडर्न टच भी मिलता है। साड़ी चाहें किसी भी तरह से ड्रेप की हो लेकिन अगर इसके साथ जूलरी सही नहीं होगी तो लुक खिलकर नहीं आएगा। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं कि साड़ी के साथ कैसे चुनें मैचिंग गहने। यह भी पढ़ें- पुरानी साड़ी किसी को देने की जगह बनवाएं सुंदर फैंसी ड्रेस...