नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- गर्मियों में कॉटन की साड़ी पहनना काफी सारी लेडीज को पसंद आता है। ये क्लासी एलिगेंट और रॉयल लुक देता है। लेकिन ज्यादातर कॉटन की साड़ियां काफी स्टिफ और कड़क होती है। इनमे कलफ और स्टार्च दिया होता है। जिसकी वजह से इन्हें पहनना और संभालना दोनों मुश्किल लगता है क्योंकि साड़ियों की प्लीट्स ठीक तरीके से नहीं सेट हो पाती। अब अगर इन साड़ियों को पहनना इतना ही पसंद है तो एक ट्रिक है, जिसकी मदद से स्टिफ और कड़क साड़ियां ना केवल लूज हो जाएंगी बल्कि उन्हें पहनना भी आसान लगने लगेगा। तो चलिए जानें क्या है वो सिंपल सा हैक जिसकी मदद से कॉटन पहनना आसान हो जाएगा।कॉटन की साड़ियों को नमक पानी में भिगोएं कॉटन की कलफ और स्टार्च लगी साड़ी को अगर आप सॉफ्ट और फ्लोई बनाना चाहती हैं तो इसे पहनने से पहले नमक मिले पानी में आधे घंटे के लिए छोड़ द...