गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- गाजियाबाद, मोहित। दिव्यांग बच्चों के जीवन को सुगम बनाने के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की जाती है। इस योजना में आवेदन शुरू हो गए है। यह आवेदन 30 अप्रैल तक किए जाने है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि इम्प्लांट सर्जरी योजना के अंतर्गत मूक-बधिर दिव्यांगता वाले ऐसे बच्चों, जिनकी आयु अधिकतम पांच वर्ष हो उनकी कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कराई जाती है। इस योजना के अंतर्गत प्रति दिव्यांगजन अधिकतम छह लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए है। यह आवेदन 30 अप्रैल तक किए जाने है। अधिकारी ने बताया कि इसमें आवेदन करने के लिए दिव्यांग विभाग में संपर्क कर अपना आवेदन करा सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.