नई दिल्ली, जुलाई 22 -- रात को नींद खुलती है तो कमरे में कॉकरोच कोने से निकलते हुए दिख जाता है। साफ-सफाई कर चुकीं, कई तरह के स्प्रे छिड़क चुकीं लेकिन कॉकरोच का सफाया पूरी तरह से नहीं हो पाया है। घर के किसी ना किसी कोने से ये निकल ही आते हैं तो इन 4 तरह के घरेलू उपाय को नोट कर लें। बिना झंझट के ये कीड़े घर से भाग जाएंगे और दोबारा लौटकर नहीं आएंगे। दरअसल, जब आप इन्हें भगाने के लिए केमिकल स्प्रे करते हैं तो इसकी बदबू रह जाती है जो बच्चो-बूढ़ों को परेशान करती है, इसलिए घरेलू उपाय सुरक्षित और असरदार विकल्प हो सकते हैं।कॉकरोच आने के कारण घर में कॉकरोच आने का कारण ज्यादातर गंदगी और सीलन होती है। घर के वो कोने जो बंद होते हैं, गर्म और सीलन से भरे होते हैं, वहां पर इनकी पनपने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं। कई बार ये घर के कोने में नहीं बल्कि नालियों...