लंदन, सितम्बर 10 -- भारत के भगोड़े कारोबारी विजय माल्या भी 'कॉकरोच' बनना चाहते हैं। माल्या ने खुद के साथ हुए कथित 'अन्याय' का दावा करते हुए अपनी तुलना 'कॉकरोच' से की है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) नाम का एक व्यंग्यात्मक युवा आंदोलन लगातार सुर्खियों में है। इसी कॉकरोच आंदोलन ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया।माल्या ने क्या लिखा? अपने एक्स हैंडल पर विजय माल्या ने लिखा, "मैंने जितनी भी नाइंसाफियां झेली हैं और झेल रहा हूं, उन्हें देखते हुए सोचता हूं कि क्या मुझे कॉकरोच बन जाना चाहिए। शायद कॉकरोच की जिंदगी बेहतर हो।" With all the injustices I have faced and continue to face, I wonder if I should become a cockroach. Maybe a better life on the cockroach side....