कॉकरोच प्रोटेस्ट में उतरे सुप्रीम कोर्ट के वकील, पुलिस ने पकड़ा; CJI सूर्यकांत का आया आदेश
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- दिल्ली में कॉकरोच प्रोटेस्ट को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का भी साथ मिला है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शनिवार को वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से जंतर-मंतर की ओर मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते से ही हिरासत में ले लिया। ये प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। यह मार्च छात्र और युवा संगठनों की ओर से किए जा रहे व्यापक आंदोलन का हिस्सा है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने 10 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे वकीलों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कथित बल प्रयोग की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.