नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी का सबसे पहले निशाना बनने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा हमला बोला है। प्रशांत भूषण द्वारा दिए गए 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों का असली चरित्र सामने आ गई है। देश हित और छात्रों के हितों के नाम पर जो विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। अब वह अपने असली रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विदेशी ताकतों की दम पर भारत की सत्ता बदलने का सपना देखने वाले यह देश विरोधी लोग एक बात समझ लें कि इस देश में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के तहत होता है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर कॉकरोच जनता पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "देशहित और व्यवस्था ठीक करन...