कॉकरोच जनता पार्टी ने किन 'मरे हुए लोगों' को बुलाया जंतर-मंतर; आशुतोष रांका ने की स्पेशल अपील
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर चुकी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 'मरे हुए लोगों' के नाम भी अपील जारी कर रही है। इससे पहले कि आप कुछ और इसका अर्थ लगाएं, साफ कर दें कि सीजेपी की यह अपील उन लोगों के लिए है जिन्हें मृत बताकर वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है, लेकिन असल में वे जिंदा हैं। सीजेपी ने कहा है कि ऐसे सभी लोग एक तख्ती लेकर आएं जिस पर लिखा हो 'अभी हम जिंदा हैं।' सीजेपी के सह संयोजक आशुतोष रांका ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि यह देश का लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि 10 अक्टूबर के लिए आप लोग तैयार हैं। सबसे अहम लड़ाई है हमारे देश के लोकतंत्र को बचाने की। देश तभी बचेगा जब लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.