कॉकरोच जनता पार्टी ने अब दिल्ली सरकार को दी 15 सितंबर तक की डेडलाइन; क्या मांग?
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) के नेता सौरव दास ने सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था को सुधारने को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को 15 सितंबर तक की डेडलाइन दी है। सौरव दास ने अपने एक्स हैंडल पर सीएम रेखा गुप्ता का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है। सौरव दासा का दावा है कि सीएम फरवरी में छत्तरपुर इलाके में संजय कॉलोनी में स्थित स्कूल पहुंची थीं। सौरव ने एक्स पर लिखा 'आप फरवरी में छत्तरपुर के संजय कॉलोनी आई थीं और स्कूलों की व्यवस्था में व्यापक सुधार के दावे किए थे। आज, 6 महीने बाद उसी जगह जहां आप खड़ी थीं और भाषण दिया था, वहां कचरे की एक बड़ी नदी स्कूल के बच्चों का स्वागत कर रही है। जिस स्कूल को ठीक करने और नया बनाने का दावा किया था वह बदहाल स्थिति में है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.