नई दिल्ली, मई 23 -- Cockroach Janata Party: भारत में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब हलचल देखने को मिल रही है। देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा डिजिटल दुनिया और चुनावी राजनीति दोनों में खुद को सबसे मजबूत मानती है। उसे एक 'कॉकरोच' से कड़ी टक्कर मिल रही है। इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम के एक व्यंग्यात्मक अकाउंट ने देखते ही देखते करोड़ों फॉलोअर्स बटोर लिए हैं और यह संख्या भाजपा के आधिकारिक हैंडल से भी आगे निकल चुकी है। इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है, पहली नजर में यह सिर्फ जेन-जी का एक डिजिटल मजाक या मीम लग सकता है, लेकिन गहराई से विश्लेषण करने पर पता चलता है कि यह असल में देश के करोड़ों शिक्षित और बेरोजगार युवाओं के भीतर सुलग रहे असंतोष, हताशा और व्यवस्था के प्रति गुस्से का एक अनोखा और अहिंसक विस्फोट है।कॉकरोच नाम...