नई दिल्ली, जून 17 -- कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर दिल्ली के जंतर मंतर में एक और प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इसके लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक सीजेपी का 20 जून को आयोजित होने वाला ये दूसरा प्रदर्शन होगा। इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा, उन्होंने आज पूरा दिन संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पर बिताया और प्रदर्शन से जुड़ी सारी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सारे जरूरी दस्तावेज भी जमा कर दिए हैं। सौरभ दास ने एक वीडियो मैसेज में कहा, मैंने आज पुरा दिन पुलिस स्टेशन में बताया और पुलिस के साथ सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की हैं। 20 जून को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के बारे में पुलिस को आधिकारिक तौर पर सूचना दे दी है। मैंने पूरा प्लान, जरूरी वॉलंटियर्स की संख्या और पुलिस की जरूरत के अनुसार हर दूस...