नई दिल्ली, जून 11 -- Who is funding the Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी का मूवमेंट सोशल मीडिया से निकलकर जमीन पर आ चुका है। इसका पहला प्रोटेस्ट 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ। सीजेपी के फाउंडर इसे देशव्यापी बनाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है- आखिर कॉकरोच जनता पार्टी के मूवमेंट को फंडिंग कौन दै रहा है? इस सवाल का जवाब भी अभिजीत दीपके ने दिया है। जानिए उन्होंने रुपयों के सोर्स को लेकर क्या कुछ कहा।CJP को कौन कर रहा फंडिंग? कॉकरोच जनता पार्टी को कौन फंडिंग दे रहा है? बीबीसी में इंटरव्यू के दौरान सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके से जब ऐसा पूछा गया, तो उन्होंने बताया- मैं ट्रैवल अपने खुदके पैसों से कर रहा हूं। पूणे में जो स्टूडेंट मूवमेंट कर रहे हैं, वो खुदसे कर रहे हैं। उन लोगों ने मुझसे कहा कि सर, आप आ जाइए। ...