नई दिल्ली, मई 23 -- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने शनिवार को दावा किया कि इस संगठन के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में बड़ी संख्या पाकिस्तान से है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि CJP के करीब 49 प्रतिशत फॉलोअर्स पाकिस्तान से हैं, जबकि भारत से केवल 9 प्रतिशत लोग ही इस कैंपेन को फॉलो कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने इसे क्रॉस-बॉर्डर इन्फ्लुएंस ऑपरेशन बताते हुए आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के जरिए भारत में एक नकली नैरेटिव तैयार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लाल बत्ती पर रुका CM का काफिला, शुभेंदु अधिकारी ने लगाई वीआईपी कल्चर पर लगाम भाजपा के आरोपों के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। बीजेपी की केरल यूनिट के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस...