नई दिल्ली, मई 24 -- मशहूर कवि कुमार विश्वास ने कॉकरोच जनता पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अगर कॉकरोच हैं तो हिट भी बने हैं, इलाज हो जाएगा। देहरादून में कुमार विश्वास से जब कॉकरोच जनता पार्टी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बंगाल या फिर पंजाब की तरह कॉकरोचों का इलाज हो जाएगा। दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन कैंपेन ने तब सबका ध्यान अपनी ओर खींचा जब कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजी से फॉलोवर्स बढ़ने लगे। कुछ ही दिन में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को फॉलो कर लिया। कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े सवाल पर कुमार विश्वास ने पत्रकारों से कहा, ''मुझे जब पहली बार कॉकरोच के बारे में पता चला था तो मेरी मां ने बताया था कि कॉकरोच अंधेरे में रहता और इकट्ठा होकर रहते हैं। बनी-बनाई व...