दिल्ली, अक्टूबर 15 -- 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। सीनियर एडवोकेट सचिन पुरी ने दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वी साम्ब्रे की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने यह मामला रखा और इस प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।याचिका में क्या दिया गया तर्क हाई कोर्ट में दायर याचिका में सचिन पुरी ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन को रोका जाना चाहिए। सीजेपी के प्रदर्शन को रोकने वाली याचिका में पुरी ने तर्क दिया है कि इस तरह के प्रदर्शन से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनों की वजह से दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है और सेंट्रल दिल्ली के दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान भ...