नई दिल्ली, मई 26 -- CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी का मुद्दा चर्चा में है। इसके खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी दाखिल हुई है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने पार्टी के नेताओं को भारत को सौंपने की बात कही है। हालांकि, जब पड़ताल की गई तो मामला कुछ और ही निकला। पता चला की वीडियो AI की मदद से बनाया गया था और झूठा था। वायरल वीडियो में क्या था? आइए जानते हैं।वायरल वीडियो में क्या है X पर The Whistle Blower नाम की प्रोफाइल से एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो के अनुसार, 'आज जब मैं मार्को रुबियो का सम्मान के साथ स्वागत कर रहा हूं, तो मुझे एक अनुरोध भी सामने रखना है। अमेरिका में कुछ गैर राज्य तत्व अमेरिका का इस्तेमाल भारत विरोधी आंदोलनों के लॉन्च प्लेटफॉर्म के रूप में कर रहे हैं। इस...