लखनऊ, जून 11 -- पेपर लीक कांड के विरोध में 12 जून को इको गार्डन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दिपके भी शामिल होंगे। सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अभिजीत दिपके ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि अभ्यर्थी और बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनकी आवाज उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं का समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अभिजीत ने अधिक से अधिक युवाओं से धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान सरकार से परीक्षा व्यवस्था ...