नई दिल्ली, जुलाई 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कामयाबी और आंदोलन समाप्ति के बाद अब ई-20 पेट्रोल के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयार तेज हो गई है। कुछ लोगों ने 'ई-20 जनता पार्टी' के नाम से सोशल मीडिया पर लामबंदी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया के दो प्रमुख मंचों पर इस हैंडल पर 80 हजार से अधिक फॉलोअर जुड़ चुके हैं। ई-20 पेट्रोल को लेकर देशभर में कुछ समय पहले तक तीखी बहस जारी थी। वाहनों को कथित नुकसान के दावों के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी निशाने पर थे। हालांकि, इसी बीच नीट पेपर लीक मामले पर सीजेपी के आंदोलन से पिछले कुछ दिन से यह मामला ठंडा पड़ गया था। अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सीजेपी के आंदोलन की समाप्ति के बाद एक बार फिर ई-20 पर लामबंदी तेज हो गई है। खास बात यह है ...