दिल्ली, अक्टूबर 8 -- दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के साथ विपक्षी पार्टियों का साझा प्रदर्शन प्रस्तावित है। इस प्रदर्शन के दौरान सीजेपी और लेफ्ट ने लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। इस दौरान दावा किया जा रहा है कि कुछ राइट विंग समर्थक भी जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। यह भी दावा किया गया है कि ये यहां पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला करने की योजना है। इन दावों के बीच दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल का बयान सामने आया है। बजरंग दल ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी इस आंदोलन में आने की कोई योजना नहीं है।क्या बोला बजरंग दल देश में किसी भी प्रकार के अराजक प्रदर्शन का बजरंग दल सदा विरोध करता रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की आड में हो रहे ऐसे प्रदर्शनों का भी बजरंग दल विरोध करता है। वहीं दूसरी, ओर कुछ लोग जंतर मंतर पर ब...