नई दिल्ली।, सितम्बर 10 -- Gourav Bhatia vs Sourav Das: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया को लेकर किए गए विवादित पोस्ट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास और आशुतोष रंका को नसीहत देते हुए पोस्ट हटाने के लिए कहा था। दोनों ही नेताओं ने हाईकोर्ट की बात मान ली और पोस्ट हटाने का फैसला किया है। सौरव ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रंका भी इस फैसले में उनके साथ हैं। वहीं, गौरव भाटिया ने दिल्ली हाईकोर्ट की इस नसीहत को अपनी जीत करार दिया है। उन्होंने एक्स पर 'सत्यमेव जयते' के साथ एक तस्वीर शेयर की है। सौरव दास लिखते हैं- यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे 'बिना पैंट वाले गौरव भाटिया' केस से जुड़ा है। हम अभी ऑर्डर की कॉपी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, आज सुनवाई के दौरान ज...