नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- कॉकरोच जनता पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब CJP से अदालत में 50 करोड़ रुपये का अंतरिम मुआवजा मांगा जा रहा है। दरअसल, एक वकील ने अदालत में याचिका लगाते हुए तर्क दिया कि दिल्ली में हुए CJP के प्रदर्शन के दौरान लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। यह रकम इसकी भरपाई के लिए मांगी गई है। इसी सिलसिले में दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए कहा है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांबरे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने बुधवार को याचिका पर सुनवाई की। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी अदालत को बताया कि शीर्ष अदालत में ऐसे ही मामले विचाराधीन हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी को सुप्रीम कोर्ट ज...