नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर मंतर 2.0 पिछले प्रदर्शन की तुलना में फ्लॉप साबित हुआ। दिल्ली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका समेत 1500 लोगों को डिटेन कर लिया है। ऐसे में अब एक बार फिर से सोनम वांगचुक उनके समर्थन में उतर आए हैं। वांगचुक ने कहा कि अगर सीजेपी नेताओं को जल्द ही नहीं छोड़ा गया, तो वह फिर से भूख हड़ताल करेंगे। वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का रण अयोध्या की तरफ बढ़ता दिख रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने उन्हें भी अयोध्या से ही मैदान में आने का न्योता दे दिया। हालांकि, यूपी के पूर्व सीएम ने इससे इनकार करते हुए कह...